फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers started road construction by giving shramdaan

ग्रामीणों ने श्रमदान से शुरू कराया सड़क निर्माण

Sun, 08 Nov 2020 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers started road construction by giving shramdaan
चरथावल के टांडा में श्रमदान से सड़क निर्माण को बैठक करते भाकिसं के नेतृत्व में मौजूद ग्रामीण - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ग्रामीणों ने श्रमदान कर शुरू कराया सड़क निर्माण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। दो जिलों के विवाद में फंसी टांडा-कादरगढ़ तक की सड़क से अवैध कब्जा हटने के बाद ग्रामीणों ने मिट्टी डालने का कार्य शुरू करा दिया है।

करीब सात दशक से इस सड़क पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा चला आ रहा था। एक पखवाड़े पहले भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दो दिन तक इस सड़क के निर्माण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद प्रशासन को विवादित जमीन से अवैध कब्जा हटवाना पड़ा। शनिवार को टांडा के ग्रामीणों की बैठक हुई। किसानों ने आधा किलोमीटर के टुकड़े को सामूहिक रूप से श्रमदान करने का निर्णय लिया। भाकिसं के अध्यक्ष ठा. पूरण सिंह ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके निर्माण के बाद लोगों को गांवों के संपर्क मार्गों से दोनों जिलों में आवागमन की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण अंकुर रोड ने बताया कि करीब 70 साल बाद अवैध कब्जा हटने से ग्रामीणों का सपना साकार हुआ है। श्रमदान में ग्रामीणों ने खुद मिट्टी भराव का कार्य शुरू किया। मिट्टी भराव के बाद पक्की सड़क बनवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। भाकिसं के युवा जिलाध्यक्ष बिल्लू राणा, ब्लॉक अध्यक्ष बबली शर्मा, ग्राम अध्यक्ष अंकित रोड, भूपेंद्र सिंह, मोहित, बलराम, अंकुश, रोहित, रजत, सुधीर, सुशील, शेरपाल सिंह, भूषण सिंह पूर्व प्रधान संतराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed