फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers sent to safe place

गंगा किनारे से किसानों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

Mon, 08 Feb 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers sent to safe place
मीरापुर में गंगा में बाढ आने की संभावना के चलते लोगो को अलर्ट कर अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड में फटे ग्लेशियर के कारण गंगा में बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, गंगा के किनारे खेती करने वाले किसानों को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार और एसडीएम अमृतपाल कौर गंगा बैराज पर पहुंचे। उन्होंने यहां जलस्तर की जानकारी ली। अधिकारियों ने गंगा बैराज पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बैठक की गंगा के किनारे खेती करने वाले किसानों को गंगा के किनारे से हटने के निर्देश दिए। इस पर किसान अपना जरूरी सामान लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर रवाना हो गए। आशंका जताई जा रही है कि देर रात दो से तीन बजे तक गंगा बैराज तक पानी पहुंच सकता है। अधिकारियों ने गंगा बैराज तथा गंगा के किनारे बसे गांव चूहापुर, माटा फार्म, अल्लूवाला, जीवनपुरी आदि का दौरा कर लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को अलर्ट किया। गंगा बैराज पर तैनात जेई पीयूष कुमार ने बताया कि देर रात बैराज पर पानी पहुंच जाएगा। कितना पानी आएगा इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। अभी बैराज पर 7000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फसल हो जाएगी बर्बाद, किसान परेशान
मीरापुर। इस समय गंगा में पानी बहुत कम था, जिसके कारण हर वर्ष की भांति दूरदराज के सैकड़ों किसान यहां आकर गंगा किनारे सब्जी की प्लेज लगाते हैं। इस समय भी लौकी की प्लेज लगा रखी है। साथ ही खरबूजा और तरबूज की पौध भी तैयार की जा रही है। प्रशासन ने सभी किसानों को उसका सामान भरवा कर घर भेज दिया है। पैजनिया की मुनेश देवी, उमरी के लोकेश, किरतपुर के जयपाल ने बताया कि उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। लौकी की फसल आने लगी थी। अब सब खत्म हो जाएगा।

मीरापुर में  गंगा के किनारे खेती करने वाले लोगो को हटाकर सुरक्षित स्थानो पर जाते लोग।

मीरापुर में गंगा के किनारे खेती करने वाले लोगो को हटाकर सुरक्षित स्थानो पर जाते लोग।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मीरापुर क्षेत्र में गंगा में बाढ आने की संभावना के चलते जिला प्रशासन ने किया अलर्ट ।

मीरापुर क्षेत्र में गंगा में बाढ आने की संभावना के चलते जिला प्रशासन ने किया अलर्ट ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मीरापुर में गंगा में बाढ आने की संभावना के चलते लोगो को अलर्ट कर अधिकारी।

मीरापुर में गंगा में बाढ आने की संभावना के चलते लोगो को अलर्ट कर अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

महाराज नगर के ग्रामीणो को बाड अलर्ट होने की सुचना देते लेखपाल सोमपाल सिंह।

महाराज नगर के ग्रामीणो को बाड अलर्ट होने की सुचना देते लेखपाल सोमपाल सिंह।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

महाराज नगर के ग्रामीणो को बाड अलर्ट होने की सुचना देते लेखपाल सोमपाल सिंह।

महाराज नगर के ग्रामीणो को बाड अलर्ट होने की सुचना देते लेखपाल सोमपाल सिंह।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

- मजलिसपुर तोफीर गंगा खादर पानी के अलर्ट के बाद उच्चे स्थान पर भेडो को ले जाते चारावाहे।

- मजलिसपुर तोफीर गंगा खादर पानी के अलर्ट के बाद उच्चे स्थान पर भेडो को ले जाते चारावाहे।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed