{"_id":"5fa59de38ebc3e9c064f9319","slug":"villagers-protest-against-the-drain-khatauli-news-mrt5098748183","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
नाले के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
जानसठ। गांव नाईपुरा की तरफ से वाजिदपुर कव्वाली की तरफ नाले की की जा रही खुदाई के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने नाला बंद करने की मांग की है।
नाला खुदाई के विरोध में गांव वाजिदपुर में किसान व मजदूर सभी लामबंद हो गए। गांव वालों का कहना है कि इस नाले को खोदने के लिए पहले भी प्रयास हुए, लेकिन गांव वालों के विरोध के चलते हर बार प्रशासन को अपना निर्णय बदलना पड़ा।
वाजिदपुर कव्वाली के ग्रामीणों का कहना है कि गांव की अनुसूचित वर्ग की बस्ती में इस समय नाली के द्वारा पानी की निकासी होती है। नाईपुरा से आने वाले पानी से बस्ती उजड़ जाएगी, गांव वाजिदपुर के सिजरे में यह नाला चिह्नित नहीं है। इस संबंध में गांव वाजिदपुर के लोगों ने एसडीएम से मिलकर तुरंत नाला बंद कराने के लिए एक प्रार्थना पत्र सौंपा। एसडीएम ने लेखपाल और कानूनगो को से रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
बाद में गांव वाजिदपुर के लोगों की एक पंचायत गांव की अनुसूचित बस्ती में हुई। जिसमें प्रधान सौरभ काकरान, पूर्व प्रधान संजय राठी, पूर्व प्रधान बिजेंद्र सिंह काकरान, पूर्व प्रधान सतीश, अनिल पंवार, भाकियू नेता धरमवीर राठी, अनंगपाल राठी, कपिल काकरान, गोविंद सिंह, मोहित, नरेन्द्र सिंह, प्रदीप पंवार सहित काफी संख्या में लोग शामिल रहे। सभी ने एकजुट होकर विरोध करने का निर्णय लिया।