फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers protest against making ration cards for ineligible people

अपात्र का अंत्योदय राशन कार्ड बनाने से खफा ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 30 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against making ration cards for ineligible people
एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते खटौली गांव के ग्रामीण - फोटो : DEVBAND
सहारनपुर, देवबंद। खटौली गांव के साधन संपन्न परिवार का अंत्योदय राशन कार्ड निरस्त किए जाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खटौली गांव के ग्रामीण एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंच और प्रदर्शन किया। उन्होंने शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में स्थित एक ग्रामीण की पत्नी के नाम पर अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया गया है। जबकि उक्त परिवार पूर्ण रूप से संपन्न है। गांव में ऐसे बहुत से परिवार हैं जो बेहद गरीब हैं, लेकिन आज तक उनके अंत्योदय राशन कार्ड नहीं बनाए गए। आरोप लगाया कि अधिकारियों की सांठगांठ के चलते यह कार्ड बनाया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। प्रदर्शन करने वालों में सुखनाख, रविंद्र, मनमोहन, मुनफैत, संजीव कुमार, ताराचंद, मंजू, भीष्म, अमनपाल, भानू, निसार अहमद, बिजेंद्र सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिकायत की होगी जांच, बाबू के साथ ग्रामीणों ने की अभद्रता
पूर्ति निरीक्षक हरदेश कुमार का कहना है कि कुछ लोग शिकायत लेकर आए थे। जिन्होंने हंगामा करने का प्रयास किया। कार्यालय में तैनात बाबू के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया है। लोगों की शिकायत और बाबू के साथ की गई अभद्रता के संबंध में एसडीएम को अवगत कराया गया है। सभी राशन कार्ड नियामानुसार बनाए जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed