फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers in panic due to earthquake

भूकंप के झटके से ग्रामीण सहमे

Wed, 04 Aug 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Villagers in panic due to earthquake
भूकंप के झटके से ग्रामीण सहमे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल/रोहाना। बुधवार शाम को अचानक भूकंप में झटके महसूस होने से ग्रामीण सहम गए। ग्रामीण भयभीत होकर घरों से निकल आए। भूकंप के झटके नदी पार सहारनपुर की ओर हुए तेज धमाके के बाद महसूस हुए। ग्रामीणों का कहना हैै कि तीन बार भूकंप के झटके महसूस हुए।
चरथावल क्षेत्र में बुधवार शाम करीब साढे़ पांच बजे अचानक ग्रामीणों को भूकंप में झटके महसूस हुए। भूकंप आने का शोर मचा तो ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। ग्रामीण घरों से निकल कर बाहर आ गए। एक दूसरे से भूकंप के झटके महसूस होने का जिक्र करने लगे। छिमाऊ निवासी मुकेश ने बताया कि शाम को अचानक कंपन महसूस हुआ। इससे कुछ देर पहले हिंडन नदी पार सहारनपुर के बड़गांव की ओर तेज धमाकेे की आवाज भी आई थी। इसके बाद भूकंप के झटके महसूस हुए।
विज्ञापन

रोहना क्षेत्र में बुधवार शाम भूकंप के तीन झटके महसूस होने से लोगों में दहशत फैल गई। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे के लगभग भूकंप के तीन बार झटके महसूस होने पर दूसरी मंजिल के मकानों में रह रहे लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण फोन द्वारा एक दूसरे से भूकंप के आने की जानकारी करते रहे। कहीं भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। छपार क्षेत्र में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। गांव बढेड़ी निवासी मनोज पंवार, रणवीर सिंह ने बताया कि शाम को धरती में कंपन महसूस हुआ। लगा के शायद चक्कर आया है। बाद में ग्रामीणों ने बताया कि यह भूकंप के झटके महसूस हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed