{"_id":"5f3c19548ebc3e41180c9c89","slug":"villagers-have-to-cross-the-solani-river-by-boat-muzaffarnagar-news-mrt496815268","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को नाव के सहारे पार करनी पड़ रही है सोलानी नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को नाव के सहारे पार करनी पड़ रही है सोलानी नदी
विज्ञापन
पुरकाजी के खादर क्षेत्र में नाव में बैठकर सोलानी नदी पार करते ग्रामीण
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
ग्रामीणों को नाव से पार करनी पड़ रही है सोलानी नदी
पुरकाजी। खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में पानी ज्यादा होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को करीब एक माह से नाव में बैठकर ही नदी पार करनी पड़ रही है।
गत माह उत्तराखंड की पहाड़ियों से पुरकाजी के खादर क्षेत्र की सोलानी नदी में पानी छोड़ा गया था। जंगलों व रास्तों में पानी भर जाने से खादर क्षेत्र में बाढ़ के हालात बन गए थे और दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था और ग्रामीण घरों में कैद होकर रह गए थे। दो दिन बाद पानी कुछ कम होने पर ग्रामीणों ने राहत महसूस की थी। हालांकि क्षेत्र में हो रही बारिश व उत्तराखंड की पहाड़ियों से बार-बार पानी छोड़े जाने के कारण नदी में पानी कम नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अभी भी नाव से ही नदी पार करनी पड़ रही है।
इसके अलावा जंगलों में भी पानी भरा होने से ग्रामीण खेतों व जंगलों पर नहीं जा पा रहे हैं, जिससे पशुओं के लिए चारा लाने की समस्या बनी हुई है। ज्ञानी जसविंदर सिंह, राजू प्रजापति, राजेंद्र पांचली, कैराज सिंह, जबर सिंह, बिजेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि जंगलों में पानी नहीं भरने से पशुओं के चारे की समस्या बनी हुई है। पशुओं को भूसा आदि खिलाया जा रहा है, जिससे पशुओं को भरपेट चारा नहीं मिल पा रहा है। नावक पहल सिंह ने बताया कि सोलानी नदी में अभी करीब पांच फुट पानी है, जिसमें पैदल जाना संभव नहीं है। लोगों को नाव में बैठकर ही जंगलों में जाना पड़ रहा है।