फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers complained to the officials on the cut of the ration card

ग्रामीणों ने राशनकार्ड कटने पर अधिकारियों से की शिकायत

Sat, 26 Feb 2022 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Villagers complained to the officials on the cut of the ration card
भोपा। गांव यूसुफपुर में दर्जनों राशनकार्ड धारकों ने बताया कि ग्राम पंचायत में तैनात सचिव ने उनके राशनकार्ड निरस्त करा दिये हैँ। जिस कारण उन्हें अब खाद्यान्न भी उपलब्ध नहीं हो मिल पा रहा। कई बार सचिव से मिलने के बाद भी उनके राशनकार्ड नहीं बन पा रहे हैं। राशनकार्ड धारकों का आरोप है कि सचिव ने बिना किसी पूर्व सूचना व बिना जरूरी जांच पड़ताल के उनके राशनकार्ड निरस्त करा दिये गए हैं। उधर, ग्राम सचिव मनु शर्मा का कहना है कि गांव में खुली बैठक करा कर पात्र अपात्र लोगों पर चर्चा की गई उसके तहत कुछ लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। गांव की सुदेश, आसमीन, सुनीत , नईमा, साजिदा , शमसीदा , विमला, शहनाज, शाहजहां आदि ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर काटे गये राशन कार्डों को फिर से चालू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed