फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Villagers angry over changing polling booths

मतदान केंद्र बदलने से ग्रामीणों में रोष

Sun, 11 Apr 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over changing polling booths
फुगाना गांव में बूथ बदलने से नाराज हंगामा करते कश्यप समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मतदान केंद्र बदलने से ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। फुगाना गांव के वार्ड संख्या सात और आठ का मतदान केंद्र बदलकर एक किलोमीटर दूरी पर करने से लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दशक पहले से गांव की कन्या पाठशाला को मतदान केंद्र बनाया जाता था। यह मतदान केंद्र 300 से 400 मीटर की परिधि में आता है। इस चुनाव में यह मतदान केंद्र बदल दिया गया है। इस मतदान केंद्र को उनकी बस्ती से करीब एक किमी दूर बनाया गया है। ग्रामीणों ने मतदान केंद्र बदले जाने के संबंध में वे खंड विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर केंद्र बदलने की मांग की है। इस मौके पर सतबीरा, सौराज, लक्ष्मण, मंगता, महेंद्र, बुद्धू, सोनू, पाल्ला और अनिल आदि ने बताया कि वे चुनाव आयोग व मुख्यमंत्री को भी अपनी शिकायत भेज चुके हैं। कश्यप समाज के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने उनका मतदान केंद्र पहले स्थान पर नहीं बनाया तो वे मतदान का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed