फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Village women and daughters will get free facilities

गांव की महिलाओं और बेटियों को मिलेगी सुविधाएं

Sun, 12 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Village women and daughters will get free facilities
बधाई कलां में डा. शशि प्रतीक की स्मृति दिवस पर जिम कर शुभारंभ करते अतिथि - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। बधाई कलां गांव में देश की नामचीन प्रो. डा. शशि प्रतीक स्मृति में जिम की शुभारंभ कुरुक्षेत्र से पधारे योगाचार्य एवं रिटायर एसडीओ युगजीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा गांव की बेटियों और महिलाओं को जिम में विभिन्न उपकरणों पर व्यायाम करने से स्वस्थ रहने में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन

रविवार को सफदरजंग हॉस्पिटल से महिला रोग विभागाध्यक्ष रही डा. शशि प्रतीक की प्रथम स्मृति दिवस पर जिम का खोला गया। उनका पिछले वर्ष कोरोना महामारी में मृत्यु हो गई थी। उनकी स्मृति में स्वास्थ्य कैंप के साथ जिम की शुरूआत की गई। आयोजक पूर्व अपर निदेशक (हेल्थ) डा. केपीएस मलिक ने बताया गांव में जिम खुलने से महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। वह रोजाना उपकरणों के माध्यम से एक्सरसाइज कर सकेंगी। जिससे वह जटिल बीमारियों से निजात पा सकती है। डा. शशि गांव देहात की महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के उत्थान के लिए हमेशा चिंतित रहती थी। वर्ष 2000 से यूपी एवं दिल्ली क्षेत्र के गांव में स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कैंप लगाएं।
विज्ञापन

गांव में लगे स्वास्थ्य कैंप में 90 मरीजों का चेकअप किया गया। 130 मरीजों का अन्य बीमारियों का चेकअप कर निशुल्क दवाएं दी गई। नेशनल हॉर्टिकल्चर बोर्ड के निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, इंटेलिजेंस विभाग से सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता रविंद्र पाल मलिक, यूएसए सरकार की सीनियर मनोरोगी चिकित्सक डा. कोकिल चोपड़ा, एडीजीसी फौजदारी नीरज कांत, पिंकी चौधरी, राजवीर सिंह, नितिन मलिक, मा. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed