{"_id":"61953c255ce6922a9a00a824","slug":"village-head-and-officers-will-be-responsible-for-stubble-burning-sdm-devband-news-mrt5652442138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलने के लिए जिम्मेदार होंगे ग्राम प्रधान व अधिकारी : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलने के लिए जिम्मेदार होंगे ग्राम प्रधान व अधिकारी : एसडीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। पर्यावरण की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बुधवार को एसडीएम ने ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों को फसल अवशेष व पराली न जलाने के संबंध में प्रचार प्रसार करने को निर्देशित किया।
खंड विकास कार्यालय सभागार में बैठक में एसडीएम दीपक कुमार ने खंड विकास कार्यालय के अधिकारियों को निर्देशित किया वह गांव में जाकर किसानों को फसल अवशेष व पराली न जलाने की हिदायत दे, क्योंकि पराली जलाने से पर्यावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने बीडीओ और तहसीलदार को भी निर्देशित किया कि वह लेखपालों आदि के द्वारा गांव में इस संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार करें। किसी भी दशा में फसल अवशेष व पराली न जले। यदि कहीं पराली या फसल अवशेष जलने की घटना होती है तो उसके जिम्मेदार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारी होंगे। वहीं, राजकीय डिग्री कॉलेज, सिद्धार्थ डिग्री कॉलेज आखलौर खेड़ी, इस्लामिया डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, भायला डिग्री कॉलेज, एचएवी इंटर कॉलेज और बीआर डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्यों व प्रतिनिधियों की बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने को निर्देशित किया। उनसे कहा शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों जिनकी उम्र 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण होगी, उन्हें वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें। जेंडर प्रतिशत को बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया।