फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vikas Sharma gets honor for excellent services

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विकास शर्मा को मिला सम्मान

Sat, 05 Sep 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vikas Sharma gets honor for excellent services
कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय और राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं को सम्मानित करत? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विकास शर्मा को मिला सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिक्षक दिवस पर एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर विकास शर्मा अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजे गए। कोरोना काल के चलते वेबिनार सम्मेलन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। पूरे प्रदेश में यह पुरस्कार हासिल कर डॉ शर्मा ने जिले को गौरवान्वित किया है। इनके अलावा राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित जैन कन्या इंटर कॉलेज नई मंडी की प्रधानाचार्या डॉ कंचन प्रभा शुक्ला और प्राथमिक विद्यालय नंबर दो भैंसी की सहायक अध्यापिका रीना सिंह का भी सम्मान किया गया। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया।
एसडी इंटर कॉलेज मीरापुर के प्रधानाचार्य डा विकास शर्मा का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ था। शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्हें यह पुरस्कार मिला। कोरोना काल के चलते कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में वेबिनार सम्मेलन हुआ, जिसमें डॉ विकास शर्मा शामिल हुए। दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक वेबिनार में शामिल थे। डा विकास शर्मा समेत देश के 47 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया। वेबिनार में सभी शिक्षकों के नाम बोले गए और उनकी एक मिनट की वीडियो दिखाई गई। वेबिनार पर ही सभी शिक्षकों का अभिनंदन हुआ। एडीएम आलोक कुमार, प्रभारी डीआईओएस मोहम्मद अलताफ, प्रभारी बीएसए योगेश कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, ललित मोहन शर्मा, वशिष्ठ भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने शिक्षकों का किया सम्मान
वेबीनार के उपरांत शिक्षकों को सम्मान हुआ। सूबे के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले डॉ विकास शर्मा को प्रशस्ति पत्र दिया। ई-क्लास में सराहनीय सहयोग करने पर उन्हेें शासन की ओर से ज्ञान गंगा पुरस्कार भी दिया गया। राज्यमंत्री ने राज्य पुरस्कार के लिए चयनित डॉ कंचन प्रभा शुक्ला और सहायक अध्यापिका रीना सिंह को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जनपद के चयनित शिक्षकों ने जिले को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ वंदना शर्मा को ज्ञान गंगा पुरस्कार
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की शिक्षिका डॉ वंदना शर्मा को भी शासन की ओर से ज्ञान गंगा पुरस्कार दिया गया। उन्हें भी राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। डॉ वंदना के वीडियो भी स्वयं प्रभा चैनल और दूरसंचार पर ज्ञान गंगा कार्यक्रम चले हैं।
मेरे लिए यह खुशी का पल:-डा विकास
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले डॉ विकास शर्मा का कहना है कि यह उसके जीवन के लिए खुशी का पल है। उसके परिवार और विद्यालय दोनों में खुशी का माहौल है। सरकार ने मुझसे जो उम्मीद की है, उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
पुरस्कार से जिम्मेदारी बढ़ी है: डॉ शुक्ला
मुजफ्फरनगर। राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित डॉ कंचन प्रभा शुक्ला का कहना है कि इस पुरस्कार से शिक्षा के क्षेत्र में मेरी जिम्मेदारी बढ़ गई है। मैंने कुछ संकल्प लिए है। इन संकल्पों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अथक प्रयास कर छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाएगा।

शासन को मिला प्रमाण पत्र व मेडल
मुजफ्फरनगर। प्रभारी डीआईओएस मोहम्मद अलताफ ने बताया कि डॉ विकास शर्मा का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार शासन को मिल गया है, जिसमें प्रमाण पत्र मेडल आदि है। जब शासन से यहां आएगा तब उन्हें ये मेडल और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित प्रधानाचार्या डा कंचन प्रभा शुक्ला और सहायक अध्यापिका रीना सिंह को आज प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

जिला पंचायत सभागार में जिला के पुरुस्कार प्राप्त शिक्षको को सम्मानित करते राज्यमंत्री कपिल देव

जिला पंचायत सभागार में जिला के पुरुस्कार प्राप्त शिक्षको को सम्मानित करते राज्यमंत्री कपिल देव - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed