फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vidhi beats Jia in straight sets in badminton

बैडमिंटन में विधि ने जिया को सीधे सेटों में हराया

Wed, 09 Nov 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vidhi beats Jia in straight sets in badminton
श्री गुरू रामराय स्कूल में क्रीड़ा प्रतियोगिता के खो-खो में प्रदर्शन करती छात्राएं - फोटो : DEVBAND
देवबंद। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में खेल सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिनमें छात्र-छात्राओं ने अपनी क्षमता का भरपूर प्रदर्शन किया। बैडमिंटन वरिष्ठ बालिका वर्ग में आर्य भट्ट सदन की विधि चौधरी ने रमन सदन की जिया पंवार को सीधे सेटों में पराजित कर प्रतियोगिता जीत ली।
विज्ञापन

बैडमिंटन जूनियर वर्ग में रामानुज सदन की अंशु ने आर्य भट्ट सदन की सृष्टि को रोमांचक मुकाबले में हराया। वरिष्ठ बालक वर्ग गोला फेंक में रमन सदन के आकाश ने 31.7 फिट गोला फेंककर प्रथम, भाभा सदन के भावेश ने 30 फिट तथा रामानुज सदन के अभय त्यागी ने 29.10 फिट गोला फेंककर द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ बालिका वर्ग गोला फेंक में आर्य भट्ट सदन की विधि चौधरी प्रथम व साल्वी द्वितीय तथा भाभा सदन की तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग गोला फेंक में रामानुज सदन के अक्षित चौधरी, आर्य भट्ट सदन के कार्तिक व शादान क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। इसी तरह जूनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में आर्य भट्ट सदन का दबदबा रहा। उक्त स्पर्धा में सृष्टि प्रथम, गुंजन द्वितीय व ज्योति तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में अधिक परिश्रम से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed