फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vidhan Sabha Purkaji: This time the role of Dalits can be decisive

विधानसभा पुरकाजी : इस बार दलितों की भूमिका हो सकती है निर्णायक

Thu, 10 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vidhan Sabha Purkaji: This time the role of Dalits can be decisive
पुरकाजी। चरथावल सीट का आरक्षण खत्म कर 2012 में पुरकाजी सुरक्षित सीट बनाई है। सीट पर कुल मतदाता तीन लाख 23 हजार 378 है। पुरुष मतदाता एक लाख 74 हजार 748 और महिला मतदाता एक लाख 48 हजार 592 है। भाजपा ने विधायक प्रमोद उटवाल को ही टिकट दिया है। सवर्ण, अति पिछड़ा मतदाता यहां भाजपा की ताकत है। अन्य बिरादरियों से भी वोट मिलने की संभावना है। पिछले चुनाव में भाजपा का मुकाबला यहां पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के दीपक कुमार से हुआ था। इस बार दीपक कुमार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में है। सपा-रालोद गठबंधन से यहीं से पूर्व विधायक रहे अनिल कुमार मैदान में हैं। जाट-मुस्लिम मतदाताओं के अलावा दलितों की भूमिका भी चुनाव में यहां इस बार निर्णायक हो सकती है।
विज्ञापन

बसपा के सुरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट यहां से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा एक बार इस सीट पर चुनाव जीत चुकी है, जिस वजह से बसपा उम्मीदवार को भी बेस वोट बैंक मिलने का भरोसा है।
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी से पूर्व मंत्री उमा किरण के चुनाव मैदान में आने से यहां चुनाव का मुकाबला रोचक हो गया है। देखने वाली बात यह होगी कि दलित मतदाता बूथों पर किसके पक्ष में ईवीएम का बटन दबाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद उटवाल (भाजपा)
उम्र-- 54 साल
शिक्षा--हाईस्कूल
मुकाबले में कहां : भाजपा के वोट बैंक के अलावा सर्वसमाज से वोट मिलने का भरोसा।
दीपक कुमार-कांग्रेस
उम्र--65
शिक्षा- स्नातक, एलएलबी
मुकाबले में कहां : सर्वसमाज से वोट मिलने का भरोसा
अनिल कुमार-सपा-रालोद
उम्र-46
शिक्षा-इंटर
मुकाबले में कहां : गठबंधन का वोट बैंक और सर्वसमाज का वोट मिलने का भरोसा।
सुरेंद्रपाल सिंह एडवोकेट-बसपा
उम्र--77
शिक्षा--एलएलबी
मुकाबले में कहां : बसपा का बेस वोट बैंक और अन्य बिरादरियों से वोट की उम्मीद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed