फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Video of Lekhpal taking bribe goes viral

रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल

Fri, 17 Sep 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Video of Lekhpal taking bribe goes viral
रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो वायरल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील के एक लेखपाल द्वारा जमीन संबंधित कार्य करने पर पीनना गांव के किसान से एक हजार रुपये रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसका संज्ञान लेकर एसडीएम सदर ने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तहसील सदर में ही एक लेखपाल सामने बैठे किसान से उसका जमीन संबंधित काम करके के लिए बातचीत कर रहा है। इसी बीच वह किसान से रुपये की मांग करता है। किसान उसे एक हजार रुपये देता है, जो लेखपाल जेब में रख लेता है। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

परेशान किसान गांव पीनना का बताया गया है। आरोपी लेखपाल वेदप्रकाश बताया गया है। मामला जानकारी में आने पर डीएम ने इसकी जांच के निर्देश दिए। जिस पर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके जांच के आदेश तहसीलदार सदर अभिषेक शाही को दिए गए है। जांच रिपोर्ट के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed