{"_id":"5fb15f3d8ebc3e9c0031e5d7","slug":"video-of-bjp-leader-firing-viral-on-social-media-devband-news-mrt5110515151","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की फायरिंग करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। एक भाजपा नेता की फायरिंग करने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसे लोग शेयर कर तरह तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।
रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 16 सेकेंड की वीडियो में भाजपा नेता छत पर खड़े हैं, जिसमें वे हाथ में ली हुई बंदूक (मस्कट) को लोड कर फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो दिन की है जिसे भाजपा नेता ने खुद ही बनवाई है। उक्त नेता को जिला भाजपा कमेटी में अहम जिम्मेदारी दी हुई है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर इसे खूब वायरल किया जा रहा है। साथ ही इसको लेकर लोग तरह तरह के सवाल भी उठा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इससे पूर्व भी भाजपा नेता की फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। वहीं, वायरल वीडियो को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
बच्चों की गलती से पुरानी वीडियो हुई वायरल
देवबंद। भाजपा नेता नितिन गुप्ता ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा उनके वाट्सएप में बच्चों की गलती से लगी पुरानी वीडियो को वारयल किया गया। यह वीडियों कई साल पुरानी है जो लाइसेंसी बंदूक को साफ करने के बाद चेक करते समय फायर किया गया था। इस वीडियो दिपावली, हर्ष फायरिंग या आम जनता से कोई लेना देना नहीं है।