{"_id":"6283e90c9916d82c9524314e","slug":"video-of-bikers-waving-poles-goes-viral-muzaffarnagar-news-mrt5890118152","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स का डंडे लहराते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकर्स का डंडे लहराते वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकर्स का डंडे लहराते वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार डंडेे लिए युवक आतंक फैला कर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। इस बाइकर्स गैंग से क्षेत्रवासी दहशत में हैं। गैंग का एक वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस तक मामला पहुंचा। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सोमवार शाम एक वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारी चौंक गए। क्योंकि वीडियो में एक दर्जन से अधिक युवक बाइकों पर सवार दिखाई दिए, जो हाथ में डंडे लिए थे और बाइकों को लापरवाही व तेजी के साथ दौड़ा रहे थे। बाइकर्स की इस हरकत से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी। लोग डरे हुए थे, यही कारण रहा कि किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की। एसएसपी अभिषेक यादव ने वीडियो के बारे में जांच व सख्त कार्रवाई के आदेश दिए तो नई मंडी कोतवाली पुलिस हरकत में आई। यह वीडियो शुरू में एटूजेड कॉलोनी की बताई जा रही थी। नई मंडी कोतवाली के मंडी चौकी प्रभारी रामेश्वर दयाल ने वीडियो की जांच की तो पता चला कि वीडियो दस से पंद्रह दिन पुराना है।
घटना वाले दिन एक युवक बाइक पर जान बचाकर आगे भाग रहा था, जबकि एक दर्जन से अधिक बाइक सवार युवक हाथों में डंडे लेकर उसका पीछा कर रहे थे। यह युवक शोर मचाते हुए डंडे लहरा रहे थे। मामला मीनाक्षीपुरम-अवध विहार का था। यह भी जानकारी मिली कि यह सब कोई पहली बार नहीं हुआ था। क्षेत्रवासी युवकों की इस हरकत से दहशत में थे। कोई भी पुलिस को बताने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। यह तो किसी ने वीडियो वायरल कर दिया, अन्यथा अभी भी कोई कार्रवाई नहीं होती। नई मंडी सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर युवकों की शनाख्त कराई जा रही है।