{"_id":"60f866618ebc3e73564946bd","slug":"victims-got-angry-after-the-murder-muzaffarnagar-news-mrt548426498","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद पीड़ितों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद पीड़ितों का गुस्सा फूटा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : जानसठ के गांव भलवा में श्याम सिंह के शव को उठाने को लेकर हंगामा करते परिजन।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के बाद पीड़ितों का गुस्सा फूटा
मुजफ्फरनगर, जानसठ। थाना क्षेत्र के गांव भलवा में भाजपा नेता सुशील प्रजापति के वृद्ध पिता श्याम सिंह प्रजापति की गला रेतकर की गई हत्या के बाद पीड़ित परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पीड़ित परिजनों का कहना है कि उनका गांव भलवा में दूसरे वर्ग की आबादी के बीच अकेला घर है। आरोप लगाया कि काफी समय से उनका उत्पीड़न करते हुए परेशान किया जाता रहा है।
परिवार के सदस्यों के मुताबिक कुछ माह पूर्व सुशील प्रजापति को भाजपा बूथ अध्यक्ष का पद मिला, तो आरोपियों द्वारा इस परिवार का उत्पीड़न और भी बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों द्वारा भाजपा नेता व उसके परिजनों पर आते-जाते समय आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाने लगीं। इसे लेकर कई बार विवाद की भी स्थिति आई, जिसमें पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित भाजपा नेता ने अब आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ ही परिवार की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
गांव में फोर्स की गई तैनात
जानसठ। गांव भलवा में श्यामसिंह की हत्या के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पीड़ित परिवार द्वारा सीधे-सीधे दूसरे वर्ग के लोगों पर काफी समय से उत्पीड़न किए जाने और अब पिता की हत्या का आरोप लगाए जाने से गांव में तनाव के हालात हैं। इसके मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। चौकी प्रभारी को भी फिलहाल गांव में ही डेरा डालने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
हत्या पर जताया आक्रोश
मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के गांव भलवा में श्याम सिंह प्रजापति की हत्या के मामले में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रजापति समाज समेत अन्य पिछड़ा वर्ग पर अत्याचार बढ़ रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने की भी मांग की। वहीं, भाजपा नेता संजीव संगम प्रजापति ने मामले में पुलिस अफसरों से बात कर जल्द हत्याकांड के खुलासे और नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की।

जानसठ के गांव भलवा में श्याम सिंह के शव को उठाने को लेकर हंगामा करते परिजन- फोटो : KHATAULI

मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ के गांव भलवा में श्याम सिंह के हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को ल?- फोटो : KHATAULI

जानसठ के गांव भलवा में पिता श्याम सिंह की हत्या को लेकर हंगामा करता पुत्र सुशील कुमार- फोटो : KHATAULI