फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vicious fraudster caught by Muzaffarnagar police

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर धोखेबाज

Thu, 04 Apr 2024 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 04 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Vicious fraudster caught by Muzaffarnagar police
- उत्तराखंड के थाना मंगलौर के गांव शिकारपुर निवासी है आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोेतवाली पुलिस ने एक शातिर धोखेबाज को गिरफ्तार किया है। वह लोगों को झांसे लेकर ठगी करने का काम करता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
शहर कोतवाली पुलिस ने पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षित उत्तराखंड के थाना मंगलौर के गांव शिकारपुर निवासी विशाल को गिरफ्तार किया है। उसने पुलिस को जानकारी दी कि वह गांव बहेड़ी में जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले सरदार दर्शन सिंह से मिला था। उसने उन्हें बताया था कि वह हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड कंपनी में काम करता है। अपने मोबाइल में अपनी आइडी भी दिखाई। उसने दर्शन से बीस हजार दो सौ रुपये लिए और यह रकम गूगल से एनइएफटी के माध्यम से उनके खाते में जमा कराना बताया। विशाल ने आईसीआईसीआई बैंक के नाम से फर्जी ट्रांजेक्शन करके अपने मोबाइल में दुकानदार को दिखा दी। एनइएफटी आइडी का मोबाइल पर स्क्रीन से फोटो भी खिंचवा दिया।
विज्ञापन

दुकानदार को बताया कि नेट की समस्या होने के कारण कुछ देर में रुपये उनके खाते में पहुंच जाएंगे। आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर व पता भी नोट करा दिया। रुपये लेने के बाद आरोपी चला गया था। सीओ सिटी आईपीएस व्योम बिंदल ने बताया कि यह मुकदमा दो अप्रैल को दर्ज कर जांच पड़ताल की गई और आरोपी को कार सहित गिरफ्तार किया गया है। इसी कार में वह बैठ कर इधर से उधर जाता था। धोखाधड़ी में प्रयोग किया मोबाइल नंबर भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed