{"_id":"5db7351f8ebc3e939e471f91","slug":"vhp-district-chief-s-car-caught-fire-muzaffarnagar-news-mrt4507664118","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप जिलाध्यक्ष की कार में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप जिलाध्यक्ष की कार में लगाई आग
विज्ञापन
नई मंडी में जली कार को देखते हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप जिलाध्यक्ष की कार में लगाई आग
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के घेरखत्ती निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष की घर के बाहर गली में खड़ी कार में किसी ने दीपावली की देर रात आग लगा दी। आग में कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेरखत्ती निवासी अमित गुप्ता विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष हैं। उनकी टाटा इंडिगो 2010 मॉडल कार रविवार रात घर के बाहर गली में खड़ी थी। देर रात 1.15 बजे पैंट-शर्ट पहले अज्ञात अधेड़ उम्र व्यक्ति वहां पहुंचा और कार के आगे बोनट के नीचे आग लगा दी। कुछ देर बाद आरोपी फिर कार के पास पहुंचा और कार के नीचे भी आग लगा दी। उक्त घटना विहिप जिलाध्यक्ष के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर, कार में आग लगी देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। मामले में विहिप जिलाध्यक्ष ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को चिह्नित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।