{"_id":"632a01cd953c98726d13fb3c","slug":"vehicles-started-running-on-the-flyover-built-in-dadhedu-muzaffarnagar-news-mrt6061456128","type":"story","status":"publish","title_hn":"दधेडू में बने फ्लाई ओवर पर दौड़ने लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दधेडू में बने फ्लाई ओवर पर दौड़ने लगे वाहन
विज्ञापन
बाननगर के निकट नदी के ऊपर तैयार किया जा रहा फ्लाईओवर
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
दधेडू में बने फ्लाई ओवर पर दौड़ने लगे वाहन
रेलवे और नदी के ऊपर बन रहे 650 मीटर लंबे पुल के निर्माण हाइटेंशन लाइन बनी बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। मुजफ्फरनगर मार्ग पर बने फ्लाई ओवर से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। पुल पर वाहनों का दौड़ना शुरू हो गया है। पानीपत-खटीमा मार्ग पर बने इस बाईपास से शामली, सहारनपुर के अलावा हरियाणा के वाहनों को तीर्थनगरी हरिद्वार और चार धाम पहुंचने के समय की बचत होगी। शहर में वाहनों की नो एंट्री का झंझट भी खत्म होगा।
परियोजना में पीनना बाईपास में रामपुर को जोड़ने वाले सबसे लंबे फ्लाईओवर (650 लंबाई) का निर्माण 75 फीसदी पूरा हो गया है। लेकिन इस परियोजना के बीच आ रही एचटी लाइन हटने और उपसा से मंजूरी मिलने में देरी हो रही है। दरअसल, इस पुल 43 स्लैब और 45 पिलरों पर तैयार किया जा रहा है। इस पुल को सहारनपुर रेल लाइन, नदी पर ऐतिहासिक बावनदरा पुल और मुजफ्फरनगर-सहारनपुर मुख्य मार्ग के ऊपर बनाया जा रहा है। इस पुल पर वाहन सरपट दौड़ेंगे और पौराणिक तीर्थ स्थल पर पहुंचने में जाम से मुक्ति मिलेगी। हालांकि रामपुर गांव समेत कुछ हिस्सों में ग्रामीणों से कब्जा नहीं मिल पा रहा है। कंपनी को मार्ग को 22 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य था। किंतु कुछ समस्याओं के चलते विलंब हो रहा है।
क्या कहते है क्षेत्रवासी
कस्बे में जनरल स्टोर संचालक राजेश त्यागी कहते हैं हाईवे के निर्माण से हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचने में समय काफी कम लगेगा। राजस्थान, हरियाणा और कई जिलों के श्रद्धालुओं को इस बाईपास से शहर के जाम से छुटकारा मिलेगा। हैबतपुर के ग्राम प्रधान प्रिंस सिंघल बताते हैं इस फ्लाईओवर से कछौली, मिमलाना, बाननगगर होते हुए सहारनपुर राजमार्ग पर पहुंचने में पहले से काफी कम समय लगता है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा का 65 प्रतिशत कार्य पूरा
पीनना बाईपास से पहले जागाहेड़ी में टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के लिए भवन का 65 फीसदी निर्माण पूरा हो गया है। दधेडू फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड बन गई है। हरियाणा की बसें भी रुकेंगी। गांवों के यात्रियों को दूरस्थ क्षेत्रों में जाना सुलभ होगा।
मुजफ्फरनगर हाईवे पर शामिल 33 गांवों में छह गांव शामली जनपद के हैं। इस मार्ग को अक्तूबर 2022 तक बनाने का लक्ष्य था। रामपुर तिराहे से पहले फ्लाईओवर बनाने के लिए उपसा से मंजूरी प्रक्रिया लंबित है। हाईटेंशन लाइन भी नहीं हट पाई है। पीनना में सड़क के मध्य मंदिर हटना है। कई दिक्कतों की वजह से निर्माण पूरा होने में विलंब हो रहा है - गिरीजेश त्रिपाठी, परियोजना प्रबंधक कार्यदायी कंपनी