{"_id":"5b6b3e594f1c1b8d3e8b5d9d","slug":"vehicles-from-haridwar-running-through-the-streets-of-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की सड़कों से होते हुए दौड़े कांवड़ियों के वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से मुजफ्फरनगर की सड़कों से होते हुए दौड़े कांवड़ियों के वाहन
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर जल लेकर दौड़ता डाक कांवड़िया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में सड़कों पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। हरिद्वार से डाक कांवड़ के माध्यम से गंगाजल लाने वाले शिवभक्तों का रेला लग गया। जिले के नहर पटरी मार्ग और दिल्ली-देहरादून हाइवे पर कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ से यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। शिवचौक पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई, जो लगातार निरंतर चलती रही। डीजे के साथ बम-बम के जयघोष और वाहनों के शोर के साथ कांवड़िये आगे बढ़ते रहे। तेजी से दौड़ते वाहनों को देखते हुए सुरक्षा में लगे अफसरों के होश उड़े रहे।
शिवरात्रि पर भोले बाबा को जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों में डाक कांवड़ ने भी रिकार्ड तोड़ दिया है। लाखों कांवड़िये हजारों वाहनों के साथ तेज गति से मुजफ्फरनगर की सड़कों से निकले। कांवड़िय़ों ने जिन वाहनों का प्रयोग किया उनमें ट्रकों, मिनी ट्रकों में डीजे कांवड़ के साथ नाचते गाते झूमते चलते दिखाई दिए। इसी के साथ कार, वैन, बाइक, स्कूटर पर भी कांवड़ लाने वालों की भीड़ रही।
कांवड़ियों का इतना सैलाब सड़कों पर रहा कि उनकी भीड़ और वाहनों की गति को देखकर ड्यूटी में लगे अफसर भी डरे रहे। वाहनों की गति तेज होने के कारण आपस में टकराने का खतरा लगातार बना रहा, लेकिन सभी के मन में बाबा भोले के लिए लिया गया संकल्प साफ दिखाई दिया। वाहनों में दौड़ते कांवडिय़े बम-बम का जयघोष करते दिखाई दिए। रामपुर तिराहे से लेकर शिवचौक तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
शिवचौक से हरियाणा जाने वाले कांवड़िये शामली को और दिल्ली जाने वाले मेरठ को निकलते रहे। डाक कांवड़ में इतनी भीड़ पहली बार देखने को मिली। वाहनों के लगातार निकलने के बाद भी लंबी कतार पर आम आदमी यह कहते सुना गया कि इस बार कांवड़ियों की भीड़ अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक है। खुफिया विभाग और एसएसपी स्वयं यह मान चुके हैं कि इस बार जिले से चार करोड़ कांवडिय़े निकलत सकते हैं।
पैदल कांवड़ लाने वालों का चलना मुश्किल रहा
मुजफ्फरनगर। डाक कांवड़ की भीड़ में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे पैदल कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डाक कांवड़ की भीड़ और वाहनों की गति तेज होने के कारण पैदल कांवड़ियों को किनारे होकर ही चलना पड़ा। इसके बाद भी मार्ग पर चलते समय डर सताता रहा। हादसे का खतरा बना रहा।
शहर की यातायात व्यवस्था रही बाधित
मुजफ्फरनगर। डाक कांवड़ में वाहनों की गति अधिक तेज होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। शहर में कांवड़ मार्ग पर केवल दो जगह मार्ग खोला गया, जिसमें अहिल्या बाई चौक और मीनाक्षी चौक शामिल रहा। डाक कांवड़ में वाहनों की तेज गति के कारण लोगों को रास्ता मिलने में कठिनाई हुई, जिस कारण कई बार जाम लगा।