{"_id":"5e4987618ebc3ee5e15eb269","slug":"vehicle-thief-gang-khatauli-news-mrt4693352152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन
जानसठ पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के बदमाश पकड़े।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाश पकड़े
जानसठ। पुलिस ने फर्जी आरसी बनाकर चोरी की बाइक बेचने वाले अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे पांच बाइक, कंप्यूटर, प्रिंटर सहित फर्जी आरसी व अन्य सामान बरामद किया है।
रविवार को कोतवाली में सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान पिमौड़ा रजबहे की पुलिया पर मुजफ्फरनगर की ओर से आती हुई एक बुलेट को रोक कर चेक किया, तो युवक घबरा गया। पुलिस टीम ने बुलेट की आरसी व चेसिस नंबर को वाहन एप पर डालकर देखा, तो बुलेट दिल्ली निवासी के नाम निकली। पुलिस ने अरशद पुत्र रशीद निवासी मोहल्ला लद्धावाला मुजफ्फरनगर से पूछताछ की। उसने बुलेट चोरी की होना स्वीकार करते हुए तमाम घटना को खोल दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही से मुजफ्फरनगर घास मंडी की दुकान से चार बाइक बिना नंबर प्लेट के बरामद की। पुलिस ने अरशद की निशानदेही पर सदर बाजार मुजफ्फरनगर की क्वालिटी फोटो स्टेट की दुकान से फर्जी इंश्योरेंस व रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तैयार करते हुए शहजाद जैदी पुत्र नजाकत निवासी मोहल्ला अब्बूपुरा मुजफ्फरनगर, जावेद पुत्र अख्तर निवासी खालापार मुजफ्फरनगर पकड़ लिया। पुलिस ने इसके कब्जे से भारी मात्रा में रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र, इंश्योरेंस एवं रजिस्ट्रेशन तैयार करने की सामग्री कप्यूटर, स्केनर, प्रिंटर आदि बरामद किए। तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है। सीओ ने बताया कि शीघ्र ही इनके बाकी साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।