फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vehicle killed two traders, one dead

वाहन ने मारी दो व्यापारियों को टक्कर, एक की मौत

Fri, 22 Jan 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vehicle killed two traders, one dead
शाहपुर। मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले दो व्यापारियों को शुक्रवार सुबह किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से कस्बे के व्यापारियों में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन

कस्बे के मेन रोड निवासी विकास गर्ग उर्फ काका (40) साथी व्यापारी सतीशचंद्र जैन के साथ रोजाना मुजफ्फरनगर-बुढ़ाना मार्ग पर मॉर्निंग वॉक के लिए जाते थे। शुक्रवार सुबह दोनों व्यापारी मॉर्निंग वॉक करते हुए बुढ़ाना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान कस्बे में ही पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में विकास गर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतीश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यापारी को सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में व्यापारी की मौत व दूसरे व्यापारी के गंभीर घायल होने से व्यापारियों में शोक छा गया। दोपहर बाद तक कस्बे के बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। बाद में परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed