{"_id":"5d62d5268ebc3e01423254f4","slug":"vegetable-businessman-dies-due-to-car-collision-devband-news-mrt439937059","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर लगने से सब्जी व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर लगने से सब्जी व्यापारी की मौत
विज्ञापन
सड़क दुघर्टना में सब्जी व्यापारी की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर लगने से सब्जी व्यापारी की मौत
देवबंद (सहारनपुर)। हाईवे पर सड़क पार करते समय एक सब्जी व्यापारी को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मुजफ्फरनगर के महमूदनगर निवासी साजिद (35) पुत्र अख्तर सब्जी व्यापारी था। रविवार सुबह साजिद सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने बस से उतरा था। सुबह करीब 7.30 बजे मंडी में जाने के लिए जैसे ही वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान तेज गति से आ रही के कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सब्जी व्यापारी साजिद को कार काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। उसका सिर सड़क में लगा और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 100 और कोतवाली पुलिस पहुंची और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने उसके परिजनों की घटना की जानकारी दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल आनंद देव मिश्र ने बताया कि घटनास्थल से यही पता चला कि कोई नीले रंग की कार थी। उसने सब्जी व्यापारी को टक्कर मारी है। परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने शव पीएम के लिए सहारनपुर भिजवा दिया है।