फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vasudev Mittal got gold in international competition

वासुदेव मित्तल को इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड

Mon, 05 Jul 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vasudev Mittal got gold in international competition
वासुदेव मित्तल को इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोहिया बाजार के वासुदेव मित्तल ने जिले का नाम रोशन किया है। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली में तृतीय वर्ष के छात्र वासुदेव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड ऑनर प्राप्त किया है। इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स 2021 में उन्हें गोल्ड मिला है। तीन राउंड में प्रतियोगिता कराई गई। फाइनल राउंड नौ जून को हुआ। फाइनल राउंड का रिजल्ट सोमवार को आया। इसमें वासुदेव मित्तल ने गोल्ड ऑनर प्राप्त किया है। वासुदेव मित्तल ने इसी प्रतियोगिता के अंतर्गत वर्ष 2020 में सिल्वर ऑनर प्राप्त किया था। वासुदेव मित्तल को अपने एकेडमिक कॅरियर के दौरान काफी पुरस्कार मिल चुके हैं। वासुदेव का चयन भारतीय स्काउट एंड गाइड के राष्ट्रपति स्काउट के रूप में भी हो चुका है।

श्रीराम कॉलेज के मेधावी चमके
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज के पॉलिटेक्निक विभाग में छात्रों का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। मैकेनिकल ब्रांच में तृतीय वर्ष के छात्र जसवीर सैनी ने 76.1 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान पाया। सिविल ब्रांच में तृतीय वर्ष की छात्रा चारूल सैनी ने 72.3 प्रतिशत अंक हासिल किए। इलेक्ट्रिकल ब्रांच में तृतीय वर्ष के छात्र संजू ने 73.28 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेकेनिकल ब्रांच में द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य नेहवाल, सिविल ब्रांच में द्वितीय वर्ष के छात्र सौरव कुमार, इलेक्ट्रिकल ब्रांच में द्वितीय वर्ष के छात्र रजनीश प्रथम रहे। मेकेनिकल ब्रांच में प्रथम वर्ष के छात्र हरिओम, सिविल ब्रांच में प्रथम वर्ष के छात्र हर्ष, इलेक्ट्रिकल ब्रांच में प्रथम वर्ष के छात्र अंकित कुमार सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉलेज में सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्था चेयरमैन डा सुभाष चन्द्र कुलश्रेष्ठ ने उनका उत्साहवर्धन किया। निदेशक डॉॅ आलोक गुप्ता, प्राचार्य डॉ रविंद्र कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed