फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vasantotsav a cultural evening in Muzaffarnagar

सांस्कृतिक संध्या में युवाओं ने दी शानदार प्रस्तुति

Mon, 22 Mar 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vasantotsav a cultural evening in Muzaffarnagar
नगर में बसंतोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित अतिथि। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सांस्कृतिक संध्या में युवाओं ने दी शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। वसंतोत्सव एक सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में उदीयमान गायक और गायिकाओं ने अपने गीतों और शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध किया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि संगीत एक साधना है, जिसके माध्यम से जीवन की दिशा और दशा बदल जाती है। कवियत्री विनय लक्ष्मी भटनागर एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नीशू कुमार को सम्मानित किया गया।
संगीत सरिता म्यूजिक सेंटर गांधी कॉलोनीे के तत्वावधान में वृंदावन गार्डन में आयोजित संगीत संध्या में प्रतिभाओं ने प्रस्तुतियां दी। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ अतिथि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, देवराज पंवार, डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, सभासद विपुल भटनागर, अधिवक्ता एनके अरोरा, मुकेश लाल, विजय कुमार शर्मा, पंडित संजीव शंकर और राकेश कुमार राठी ने किया। संस्था निदेशक दिलीप कुमार मिश्रा ने निलेश मिश्र व विशेष मिश्र के साथ स्वस्ति वाचन पाठ किया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों में प्रियंका गर्ग, पारुल गर्ग, सुगंधा, विमला देवी, सिमरन कश्यप, राज्यश्री, काजल, प्रणव दीक्षित, यश खन्ना, वंशिक धीमान, समक्ष सिंघल, सक्षम अग्रवाल, श्रीश गर्ग, नचिकेता, पलविंदर सिंह, राजीव सिंघल, विकास कुमार, वांशिक धीमान, जयकुमार, सौरभ मित्तल ने गायन एवं वादन की विभिन्न विधाओं की प्रस्तुत दी। अनमोल सिंह, विशेष मिश्र, अनुज गौतम एवं निधी रानी, आरती, समक्ष सिंघल, संगीता, पलविंदर, अनूप शर्मा ने गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। विशेष मिश्र ने राग भीमपलासी सुनाकर कर नए आयाम दिए। तबले पर निलेश मिश्र ने संगत दी। कवियत्री विनय लक्ष्मी भटनागर एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नीशू कुमार को सम्मानित किया गया। पंडित दिलीप मिश्रा द्वारा स्वरबद्ध देश भक्ति समूहगान सुनाकर देशभक्ति की अलख जगाई। उद्योगपति पंकज अग्रवाल, मनीष चौधरी, सत्यप्रकाश शर्मा, प्रवेंद्र दहिया, महेश जिंदल, धर्मपाल कपूर, मनमोहन जैन, पीयूष अग्रवाल, संदीप भारद्वाज, प्रवीण शर्मा, विकास राणा आदि उपस्थित रहे। मंगेश त्यागी, संदीप भारद्वाज, प्रदीप धनगर, सोहन कुमार, विपिन, लोकेश शर्मा, अमित शर्मा का सहयोग रहा। संचालन नीलम त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed