फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Varnika, Anik and Aryan top the science quiz

विज्ञान प्रश्नोत्तरी में वर्णिका, अनिक और आर्यन ने बाजी मारी

Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Varnika, Anik and Aryan top the science quiz
मुजफ्फरनगर, भोपा। उच्च प्राथमिक विद्यालय कासमपुरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रदर्शनी में माडल के माध्यम से विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में अनिक प्रथम, वर्णिक द्वितीय व आर्यन तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक डा. सोनिया के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में जल प्रदूषण, खाद्य श्रंखला, कचरा प्रबंधन, पौधो, प्रकाश, रेन वाटर, वायु प्रदूषण, सूर्य एवं चंद्रग्रहण, ज्वालामुखी आदि के मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतनाम बंजारा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार, अमित कुमार आदि अभिभावकों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं के कार्य की सराहना की। समापन पर शिक्षिका बबीता रानी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। छात्रा निधि व कल्पना ने विज्ञान की महत्ता बताई। छात्रा रिया, माही, लवी, नैनसी, कनिका, महक, साक्षी, विधि ने लघु नाटिका के माध्यम से सौर मंडल के ग्रहों का वर्णन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को हेड शिक्षिका हेमलता शर्मा, मीनाक्षी, रानू, शिखा, अंजू वालिया आदि ने विचार रखे। छात्रा प्रियांशी, सारिका, निधि, आरती, अंजलि, पायल, आकांक्षा, सलोनी, सिमरन, नकुल, दीपक, आशीष, आर्यन आदि ने अंध विश्वास से नाता तोड़ो, विज्ञान से नाता जोड़ो, जादू नही विज्ञान है समझना, समझाना आसान है, महत्व जानों शिक्षा का , अस्तित्व जानो विज्ञान का आदि के नारों के माध्यम से विज्ञान की महत्ता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed