फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Various demands raised including pension restoration

जुलूस निकालकर पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सैनिकों ने ज्ञापन दिया

Sat, 19 Oct 2019 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
Various demands raised including pension restoration
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 19द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ13 में तहसील में ज्ञापन देने जाते अर्द्धसैनिक बलो के पूर? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत सैनिक हाथों में तिरंगा व बैनर लेकर जुलूस के रूप में तहसील मुख्यालय पहुंचे। रालोद नेता योगराज सिंह के साथ सेवानिवृत सैनिकों ने पेंशन बहाली सहित अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन तहसीलदार व सीओ को सौंपा।
विज्ञापन

पेंशन बहाली सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर अर्द्धसैनिक बलों के सैकड़ों सेवानिवृत सैनिक शनिवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में एकत्र हुए। कंफेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री वेलफयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित मीटिंग में रालोद नेता व पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी पहुंचे। अध्यक्ष पद से बोलते हुए सेवानिवृत आईजी रविंद्र तोमर ने कहा कि देश की सीमा रेेखा की चौकसी, कश्मीर में आतंकवाद व नक्सलबहुल राज्यों में नक्सलवाद से लड़ने में बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी व सीआईएसएफ के जवान मुस्तैद हैं। अर्द्धसैनिक बलों के सैनिकों की सरकार ने वर्ष 2004 में पेंशन बंद कर दी थी। उन्होंने अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की पेंशन लागू करने, एक्समैन का दर्जा देने, शहादत में भेदभाव न करने की मांग उठाई। हाथों मे तिरंगा व बैनर लेकर अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत सैनिक जुलूस के रूप में नारे लगाते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। उपजिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार जयेंद्र सिंह व सीओ विजय प्रकाश सिंह को सौंपा। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि 13 दिसंबर को देश के विभिन्न राज्यों के अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त सैनिक दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में रालोद नेता योगराज सिंह, युवा रालोद नेता बालकिशोर त्यागी, सेवानिवृत आईजी रविन्द्र तोमर, एसोसिएशन के महासचिव रणवीर सिंह सहित सैकड़ों सेवानिवृत सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed