फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaishya society will show solidarity to vacate the land

जमीन खाली कराने को एकजुटता दिखाएगा वैश्य समाज

Tue, 24 Nov 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Vaishya society will show solidarity to vacate the land
वैश्य समाज की भूमि से अवैध कब्जा हटाने के संबध में बैठक करते वैश्य समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जमीन खाली कराने को एकजुटता दिखाएगा वैश्य समाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर सती वैश्यान की जमीन खाली कराने को लेकर वैश्य समाज एकजुट होगा। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक में 16 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए पत्र लिखने पर राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के प्रति आभार प्रकट किया।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की एक बैठक महावीर चौक पर दीपक गोयल के यहां हुई। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष राहुल गोयल ने कहा कि कई वर्षों से वैश्य समाज की जमीन पर अवैध कब्जा चला आ रहा है। मुक्त कराने के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से नई किरण का उदय हुआ है। भूमि को मुक्त कराने में संपूर्ण वैश्य समाज राज्यमंत्री के साथ खड़ा है। संगठन के महासचिव शिशुकांत गर्ग एडवोकेट ने कहा कि भूमि को आजाद कराने के लिए हम सभी ने समय-समय पर अपना योगदान दिया है। मंत्री मुकेश बिंदल, सुनील गर्ग, पूर्व अध्यक्ष, प्रमोद मित्तल, विजय वर्मा, कुलदीप गोयल, जोगिंदर गोयल, अनिल तायल, अंकुर जैन, ललित अग्रवाल भारती, नितिन जैन पंसारी, संजय बंसल, संदीप गुप्ता, मुकेश बंसल, पवन मित्तल, अतुल गोयल, प्रवीण गुप्ता, अभिनव मोंटू, अभिनव अग्रवाल, अमित गुप्ता एडवोकेट, डॉ अखिल गोयल व एडवोकेट शलभ गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed