{"_id":"60086f798ebc3e30ca6aae0e","slug":"vaccination-will-be-held-in-nine-places-tomorrow-muzaffarnagar-news-mrt5215137126","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ स्थानों पर कल होगा टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ स्थानों पर कल होगा टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ स्थानों पर कल होगा टीकाकरण
मुजफ्फरनगर। कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में टीकाकरण की पूरी तैयारी स्वास्थ्य विभाग ने कर ली है। अब शुक्रवार को नौ स्थानों पर कोविशील्ड टीकाकरण किया जाएगा। 2200 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीकाकरण के चिह्नित किया गया है। बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय से सेंटरों पर कोविशील्ड वैक्सीन भेजी जाएगी।
जनपद में 12600 स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रथम चरण में टीकाकरण के लिए चुना गया है। 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई थी। अब 22 जनवरी को टीकाकरण होगा। नौ स्थानों पर 22 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। नौ स्थानों में जानसठ, खतौली, मखियाली, चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित आठ स्थान ग्रामीण क्षेत्र में रहेंगे। जिला महिला चिकित्सालय में भी टीकाकरण होगा। हर केंद्र के लिए 100-100 स्वास्थ्य कर्मियों का चयन टीकाकरण के लिए किया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉक्टर राजीव निगम ने बताया कि शुक्रवार को 2200 स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। सुरक्षा से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की तैयारी की जा रही है। सीएमओ डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि इस बार टीकाकरण के लिए वृहद अभियान चलाया जाएगा। नौ स्थानों का चयन किया गया है। एक कैंप के लिए 10 वैक्सीन भेजी जाएगी। एक वैक्सीन में 10 डोज शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर एक सेंटर पर छह सदस्यीय टीम लगाई जाएगी, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल होंगे।