फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Vaccination of record 51203 people in the district

जिले में रिकॉर्ड 51203 लोगों का टीकाकरण

Tue, 07 Sep 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of record 51203 people in the district
मुजफ्फरनगर के बंचन सिंह कॉलोनी में आयोजित वैक्सीनेशन कैप में कोरोना रोधी टीका लगाती स्वास्थकर्? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिले में रिकॉर्ड 51203 लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार को वृहद स्तर पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक टीकाकरण किया गया। जिले में मेगा कैंप में 51203 लोगों का टीकाकरण किया गया। एक दिन में यह अभी तक का रिकार्ड टीकाकरण है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को शहरी समेत जनपद भर में मेगा टीकाकरण कैप का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जनपद में 51203 लोगों का कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 205 केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया, जिसमें 49404 टीकाकरण केंद्रों पर लोगों का टीकाकरण किया गया, जिनमें से 41552 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई तथा 7852 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा ऑनलाइन स्लॉट लेकर 18 से 44 आयु वर्ग में 1799 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया है। सीएमओ ने शहर और देेहात के टीकाकरण केंद्रों पर जाकर अभियान का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को भी 102 स्थानों पर टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शासन से टीकाकरण के लक्ष्य मिले है। इस संबंध में सोमवार को सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों (एमओआईसी) को टीकाकरण के पुराने लक्ष्यों को पूर्ण करते हुए नए लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी एमओआईसी ने लक्ष्य पूरा करने में लापरवाही बरती तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि समीक्षा करने पर पाया गया कि ऐसे लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है, जिन्होंने कोविड की पहली डोज तो लगवाई है, लेकिन उनकी दूसरी डोज लंबित हो गई है और वह दूसरी डोज नहीं लगवा रहे हैं। ऐसे लोगों को टीकाकरण को प्रेरित करने के लिए योजना बना कर टीकाकरण कराया जाएगा। इस कार्य में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज घर घर जाकर दस्तक देंगी आशाएं
मुजफ्फरनगर। जनपद में मंगलवार से विशेष संवेदीकरण एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाए जाएगा। जिसमें आशाएं घर-घर जाकर बुखार एवं कोविड का सर्वे करेंगी। इसके साथ ही ऐसे लोगों को भी चिह्नित किया जाएगा, जिनकी आयु 45 वर्ष से अधिक है और जिन्होंने अभी तक अपना कोविड टीकाकरण नहीं कराया है। साथ ही आशाएं नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं की भी सूची तैयार करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed