{"_id":"601ee0078ebc3e4b4115be4f","slug":"vaccination-of-animals-without-tag-will-not-be-done-in-muzaffarnagar-khatauli-news-mrt524094619","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु पालन जागरूकता संगोष्ठी में महत्वपूर्ण जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु पालन जागरूकता संगोष्ठी में महत्वपूर्ण जानकारी दी
विज्ञापन
मोरना। ब्लॉक मुख्यालय पर पशुपालन विभाग द्वारा शनिवार को जागरूकता संगोष्ठी हुई। इसमें पशुपालकों को विभाग द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, पशुओं के कान में छल्ले (टैग) पहनाने का आह्वान किया।
संगोष्ठी में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार ने बगैर टैगिंग के पशुओं को टीकाकरण न करने की हिदायत दी है। पशुपालन विभाग द्वारा पशुधन बीमा, गोकुल मिशन के तहत मुफ्त कृत्रिम गर्भाधान, बैंकों से क्रेडिट कार्ड की सुविधा, टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, बगैर टैग लगे पशुओं को उक्त सुविधा नहीं दी जाएगी। संगोष्ठी में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हेमेंद्र कुमार ने कहा कि पशुपालकों में भ्रांति है कि टैग के बाद पशु बेचा नहीं जा सकता है। हालांकि ऐसा नहीं है।
संगोष्ठी में राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि देश भर पशुओं के कान मे छल्ले (टैग) पहनाने का अभियान जारी है। इस पर 12 डिजिट के नंबर के साथ बार कोड भी अंकित है। इसे पशुपालक के आधार कार्ड से लिंक कर ऑनलाइन किया जा रहा है। संगोष्ठी को पशु चिकित्साधिकारी रविदीप सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी विजय कुमार, राजकमल आदि ने भी संबोधित किया। यहां रवींद्र, सूरज, जय सिंह, बिजेंद्र, सुनील, राहुल, गेंदा, राम सिंह, नाहर सिंह आदि मौजूद रहे।