{"_id":"6228d71939398f2d6a7d376a","slug":"uttarakhand-police-mistake-caught-innocent-instead-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: उत्तराखंड पुलिस की चूक पर हंगामा, आरोपी की जगह बेगुनाह को ही धर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: उत्तराखंड पुलिस की चूक पर हंगामा, आरोपी की जगह बेगुनाह को ही धर दबोचा
Wed, 09 Mar 2022 10:04 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:04 PM IST
सार
उत्तराखंड पुलिस ने चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंडेढ़ा में दबिश दी। लेकिन पुलिस शिवकुमार पुत्र रामकिशन के बजाए शिवकुमार पुत्र रामपाल के घर पहुंच गई। बेकसूर युवक के पकड़े जाने पर हंगामा हो गया। युवक के परिजनों व अन्य लोगों ने पुलिस का विरोध किया। गलती का अहसास होने पर बाद में उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस की चूक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के ककरौली थाना क्षेत्र में आरोपी को पकड़ने आई उत्तराखंड पुलिस की चूक पर बखेड़ा हो गया। यहां पुलिस चोरी के मामले में आरोपी की तलाश में आई थी। हालांकि बाद में पुलिस को अपनी गलती का अहसास हुआ और हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस ने चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए ककरौली थाना क्षेत्र के गांव टंडेढ़ा में दबिश दी। लेकिन पुलिस शिवकुमार पुत्र रामकिशन के बजाए शिवकुमार पुत्र रामपाल के घर पहुंच गई। बेकसूर युवक के पकड़े जाने पर हंगामा हो गया। युवक के परिजनों व अन्य लोगों ने पुलिस का विरोध किया।
विज्ञापन
आरोप है कि पुलिस ने एक युवक के सिर में पिस्टल का बट मार दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। साथ ही बार-बार स्वयं के बेगुनाह बताए जाने के बाद भी पुलिस ने उनकी न सुनी। बाद में ककरौली थाने जाकर पुलिस को अपनी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। ककरौली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि हरिद्वार के थाना बहादराबाद की पुलिस आई थी। गलत जानकारी मिलने के कारण धोखे से शिवकुमार पुत्र रामकिशन को पकड़ा था। बाद में उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन