फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttarakhand police arrested missing, looking for wife

उत्तराखंड पुलिस ने लापता को किया गिरफ्तार, पत्नी की तलाश

Thu, 23 Dec 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand police arrested missing, looking for wife
उत्तराखंड पुलिस ने लापता को किया गिरफ्तार, पत्नी की तलाश
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। नहर किनारे कपड़े रखकर 17 दिन पूर्व लापता हुए आलम को उत्तराखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव बाकर नगर निवासी दंपती आलम व उसकी पत्नी तरमीम के कपड़े 17 दिन पूर्व भोपा गंग नहर किनारे रखे मिले थे। जिसके चलते पुलिस व परिजन दंपती के नहर में डूब कर आत्महत्या करने की आशंका जता रहे थे। बुधवार को उत्तराखंड पुलिस ने लापता आलम को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लिया।
उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड के थाना रुड़की सिविल लाइन के गांव जबरदस्तपुर जोरासी निवासी महफूज एक युवक लापता चल रहा था। उसकी गुमशुदगी थाने पर दर्ज है। महफूज के मोबाइल फोन की अंतिम लोकेशन आलम के गांव बाकर नगर में मिल रही थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया था। सूत्रों के अनुसार, महफूज मोबाइल रिपेयर व नए मोबाइल फोन की सेल का काम करता था। महफूज घर से लाखों रुपये लेकर यह कहकर चला था कि वह दिल्ली से सामान लेने जा रहा है। इसके बाद उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आलम की बहन महफूज के गांव में है, जिस कारण आलम की महफूज से दोस्ती थी। उत्तराखंड पुलिस के एसआई रणजीत सिंह ने बताया कि महफूज की हत्या की आशंका जताई जा रही है। आलम और उसकी पत्नी के लापता हो जाने के कारण संदेह आलम पर है। आलम को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया है। आलम की पत्नी तरमीम अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed