फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttarakhand government expressed grief over the death of Mahavir Sharma

महावीर शर्मा के निधन पर उत्तराखंड सरकार ने जताया शोक

Sat, 27 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand government expressed grief over the death of Mahavir Sharma
मुजफ्फरनगर के रामपुर में कैबिनेट के शोक प्रस्ताव की प्रति देते उत्तराखंड के प्रमुख सचिव सुखवीर ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- उत्तराखंड के मुख्य सचिव पहुंचे महावीर शर्मा के घर, परिजनों को शोक प्रस्ताव की प्रति सौंपी
विज्ञापन

- रामपुर तिराहे के शहीद स्मारक में महावीर शर्मा ने दान दी थी जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा स्मारक के लिए जमीन दान करने वाले महावीर शर्मा के निधन पर उत्तराखंड सरकार ने शोक व्यक्त किया है। मुख्य सचिव सुखवीर सिंह संधु कैबिनेट का शोक प्रस्ताव लेकर पंडित महावीर शर्मा के घर रामपुर गांव पहुंचे। शर्मा का 27 जुलाई को निधन हो गया था।
रामपुर में पंडित महावीर शर्मा के घर पहुंचे मुख्य सचिव सुखवीर सिंह संधु सबसे पहले उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कैबिनेट का शोक प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। शोक प्रस्ताव में कहा है कि राज्य के शहीदों की स्मृति में रामपुर तिराहा पर बने शहीद स्मारक में भूमि दान करने वाले महावीर शर्मा का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। उत्तराखंड आंदोलन में प्रदेश के आंदोलनकारियों का सहयोग किया और 816 गज जमीन दान दी। प्रति वर्ष दो अक्तूबर के कार्यक्रम में सहयोग करते थे। उत्तराखंड की जनता की ओर से राज्य मंत्रिमंडल स्वर्गीय महावीर शर्मा के शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव के साथ सीओ मंगलोर पवन सिंह गेरोला और जिले के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पप्पू भारद्वाज, शुभम शर्मा, प्रधान विनोद शर्मा, परवीन गौतम, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के पाठ्यक्रम में शामिल हो महावीर
उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पदम प्रकाश, जिलाध्यक्ष हरिद्वार पंडित प्रवीण गौतम और रुड़की के नगर अध्यक्ष नरेश शर्मा ने मुख्य सचिव को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उत्तराखंड के पाठ्यक्रम में स्वर्गीय महावीर शर्मा को शामिल करने की मांग की।

शहीदों को किया नमन
उत्तराखंड राज्य के मुख्य सचिव सुखवीर सिंह संधु सबसे पहले शहीद स्मारक पर पहुंचे। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद स्वर्गीय महावीर शर्मा के घर पहुंचे। परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed