{"_id":"68c848b2ca6a964e7d0bf427","slug":"uttar-kumar-was-identified-as-dhakad-chhora-shooting-took-place-in-muzaffarnagar-2025-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर कुमार: धाकड़ छोरा से बनी थी पहचान, मुजफ्फरनगर में हुई थी शूटिंग, गिरफ्तार होने पर जिले के लोग हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर कुमार: धाकड़ छोरा से बनी थी पहचान, मुजफ्फरनगर में हुई थी शूटिंग, गिरफ्तार होने पर जिले के लोग हैरान
Mon, 15 Sep 2025 10:41 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:41 PM IST
सार
Muzaffarnagar News: हरियाणवी फिल्म निर्माता एवं अभिनेता उत्तर कुमार को दुष्कर्म के आरोप में अमरोहा से गिरफ्तार किया गया। एक हरियाणवी अभिनेत्री ने उन पर आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया गया।
विज्ञापन
उत्तर कुमार
- फोटो : Facebook/uttarkumarofficial
विस्तार
देहाती फिल्मों से उत्तर भारत में पहचान बनाने वाले उत्तर कुमार की पहली हिट फिल्म धाकड़ छोरा की शूटिंग बुढ़ाना क्षेत्र के कुरालसी गांव में हुई थी। सीडी फिल्म बड़ी हिट हुई तो अभिनेता का खूब सिक्का जमा।
विज्ञापन
Trending Videos
धाकड़ा छोरा की शूटिंग में अधिकतर कलाकार मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली के ही रहने वाले थे। जिले के शिक्षक देव शर्मा ने शानदार भूमिका निभाई थी। जबकि बागपत के संतराम बंजारा ने फिल्म के गाने गाए थे। निर्देशक दिवंगत संसार सिंह पंवार भी बागपत के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद भी उत्तर कुमार ने जिले में अपनी कई बड़ी फिल्मों और गानों की शूटिंग की थी। महिला कलाकार की शिकायत पर शिकंजे में फंसने पर साथी कलाकार भी हैरान हैं। उनके साथ लंबे समय तक अभिनय करने वाले विकास बालियान का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। देहाती फिल्मों का बड़ा दर्शक वर्ग है, इससे विश्वसनीयता को ठेस पहुंचती है। प्रकरण में पुलिस को निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए।
यू-टयूब पर आते ही बढ़ गए प्रशंसक
देहाती फिल्मों में हरियाणवी सिनेमा को अकेला उत्तर कुमार टक्कर देता रहा। प्रशंसकों ने उत्तर को हमेशा धाकड़ा छोरा के रूप में ही पहचाना। कई महशूर गाने रिलीज हुए और कई अभिनेत्रियों के साथ कार्य किया, लेकिन पहचान हमेशा धाकड़ छोरा रही।
देहाती फिल्मों में हरियाणवी सिनेमा को अकेला उत्तर कुमार टक्कर देता रहा। प्रशंसकों ने उत्तर को हमेशा धाकड़ा छोरा के रूप में ही पहचाना। कई महशूर गाने रिलीज हुए और कई अभिनेत्रियों के साथ कार्य किया, लेकिन पहचान हमेशा धाकड़ छोरा रही।