फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uttar Kumar became a strong boy from Kuralasi

Muzaffarnagar News: कुरालसी से धाकड़ छोरा बना था उत्तर कुमार

Tue, 16 Sep 2025 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Uttar Kumar became a strong boy from Kuralasi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देहाती फिल्मों से उत्तर भारत में पहचान बनाने वाले उत्तर कुमार की पहली हिट फिल्म धाकड़ छोरा की शूटिंग बुढ़ाना क्षेत्र के कुरालसी गांव में हुई थी। सीडी फिल्म बड़ी हिट हुई तो अभिनेता का खूब सिक्का जमा।
धाकड़ा छोरा की शूटिंग में अधिकतर कलाकार मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली के ही रहने वाले थे। जिले के शिक्षक देव शर्मा ने शानदार भूमिका निभाई थी। जबकि बागपत के संतराम बंजारा ने फिल्म के गाने गाए थे। निर्देशक दिवंगत संसार सिंह पंवार भी बागपत के रहने वाले थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी उत्तर कुमार ने जिले में अपनी कईं बड़ी फिल्मों और गानों की शूटिंग की थी। महिला कलाकार की शिकायत पर शिकंजे में फंसने पर साथी कलाकार भी हैरान है। उनके साथ लंबे समय तक अभिनय करने वाले विकास बालियान का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहाती फिल्मों का बड़ा दर्शक वर्ग है, इससे विश्वसनीयता को ठेस पहुंचती है। प्रकरण में पुलिस को निष्पक्ष जांच कर दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए।
-----
इनसेट
यू-टयूब पर आते ही बढ़ गए प्रशंसक
देहाती फिल्मों में हरियाणवी सिनेमा को अकेला उत्तर कुमार टक्कर देता रहा। प्रशंसकों ने उत्तर को हमेशा धाकड़ा छोरा के रूप में ही पहचाना। कई महशूर गाने रिलीज हुए और कई अभिनेत्रियों के साथ कार्य किया, लेकिन पहचान हमेशा धाकड़ा छोरा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed