फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Utkal train accident report

उत्कल ट्रेन हादसे की फाइनल रिपोर्ट रेल मंत्रालय को सौंपी

Tue, 01 May 2018 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 01 May 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
Utkal train accident report
डेमो - फोटो : डेंमो
उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रेलवे संरक्षा आयोग ने अपनी जांच पड़ताल की फाइनल रिपोर्ट को रेल मंत्रालय को सौंप दी है। फाइनल रिपोर्ट में बर्खास्त किए गए 13 कर्मियों के साथ साथ खतौली रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर, मुजफ्फरनगर के पीडब्लूआई इंचार्ज को भी दोषी की श्रेणी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं फाइनल रिपोर्ट में दोष सिद्ध होने की बात भी लिखी गई है। इस फाइनल रिपोर्ट को लेकर फिर से मुजफ्फरनगर व खतौली रेलवे स्टेेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।  
विज्ञापन


19 अगस्त 2017 में उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसा हुआ था। इस हादसे में 26 यात्रियों की मौत हो गई थी, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए थे। इस हादसे को लेकर क्षेत्र के लोगों के दिल दहल गए थे। हादसे को लेकर रेल मंत्रालय ने 13 कर्मियों को जिम्मेदार मानते हुए उनको बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की रेलवे संरक्षा आयोग ने जांच पड़ताल प्रारंभ की थी। संरक्षा आयुक्त शैलेश पाठक खुद अपनी टीम के साथ खतौली में हादसे की जांच पड़ताल करने पहुंचे थे। संरक्षा आयुक्त ने घटनास्थल पर रेलवे विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी हासिल कर उनके बयान तक दर्ज किए थे।

संरक्षा आयुक्त ने जांच पड़ताल के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र होने पर उनसे भी जानकारी ली थी। जगत कालोनी के लोगों से भी हादसे के बारे में पूछताछ की थी। संरक्षा आयुक्त की ओर से रेल मंत्रालय को सौंपी को गई फाइनल रिपोर्ट में खतौली स्टेशन सहायक स्टेशन मास्टर व मुजफ्फरनगर के पीडब्लूआई का दोष सिद्ध करने के लिए भी तथ्य गिनाए गए हैं।


रेल मंत्रालय फाइनल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई भी कर सकता है। रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच सोमवार को संरक्षा आयुक्त की फाइनल रिपोर्ट को लेकर चर्चा बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed