फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over the power problem

बिजली समस्या को लेकर भाकियू का हंगामा

Thu, 16 Jul 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the power problem
भाकियू द्वारा मांगों को लेकर भोपा बिजली घर पर जाम व प्रदर्शन करते कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बिजली समस्या को लेकर भाकियू का हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। देहात क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर के सामने बीच सड़क पर धरना देकर एसडीओ और जेई को बंधक बना लिया। आला अफसरों ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया।
भोपा क्षेत्र में उत्पन्न बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। ब्लॉक अध्यक्ष विकास चेयरमैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर के सामने मुजफ्फरनगर मार्ग पर बीच सड़क में दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं है। बाकरनगर व कासमपुरा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों को जंगल की विद्युत लाइन से जोड़ दिया गया है, जिससे उन्हें महज आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। मलपुरा गांव में भी कई दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, जिसे कई बार शिकायतों के बावजूद बदला नहीं गया है। बिजलीघर पर धरने की सूचना पर एसडीओ राघवेंद्र सिंह व जेई सीकरी विकास मिश्रा मौके पर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें भी बंधक बनाकर अपनी बीच बैठा लिया।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे, जिसके बाद विद्युत निगम के आला अफसरों से कार्यकर्ताओं की बात कराई गई, जिसमें एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया गया। पुष्पेंद्र उर्फ बिट्टू प्रधान, सर्वेंद्र राठी, अनूप सिंह, अशोक कुमार, जुझार सिंह, सिकंदर, हरप्रीत, सर्वजीत, जसपाल, अफसर, राजेंद्र ओर रमन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed