{"_id":"600871b58ebc3e340274aa9c","slug":"uproar-over-the-death-of-workers-in-the-factory-muzaffarnagar-news-mrt521519420","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी स्टील में श्रमिक की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी स्टील में श्रमिक की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
फैक्टरी में श्रमिक की मौत पर हंगामा
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव नरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूपी स्टील में बुधवार तड़के ड्यूूटी के दौरान श्रमिक की मौत पर हंगामा हो गया। ग्रामीणों के साथ भाकियू और भाजपा नेताओं ने फैक्टरी में धरना देकर प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। शाम को पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता मिलने के आश्वासन पर धरना खत्म किया।
थाना क्षेत्र के गांव नरा निवासी चंद्रपाल सैनी (38) यूपी स्टील फैक्टरी में श्रमिक था। बुधवार सुबह करीब चार बजे चंद्रपाल को अचानक सीने में दर्द हुआ। फैक्टरी प्रबंधन ने चंद्रपाल को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण भाजपा व भाकियू नेताओं के साथ फैक्टरी में जा पहुंचे। इन लोगों ने फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही से मौत का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। भाजपा नेता सागर सैनी व भाकियू पदाधिकारी विनय भारद्वाज व अहसान त्यागी ने बताया कि चंद्रपाल को ड्यूटी के दौरान तड़के चार बजे सीने में दर्द हुआ था, लेकिन उसे प्रबंधन द्वारा सुबह सात बजे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी और सीओ आशीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद फैक्टरी प्रबंधन के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई। इसमें पीड़ित परिवार को फैक्टरी प्रबंधन की ओर से सात लाख रुपये के साथ ही चंद्रपाल के फंड-बोनस के 6.50 लाख रुपये दिए जाने के साथ ही मृतक की पत्नी को फैक्टरी की ओर से पेंशन दिए जाने का भी आश्वासन दिया गया। इसके बाद धरना खत्म किया गया। शाम को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को पीड़ित परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है, जिसके चलते मामले में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।