{"_id":"5f1092338ebc3e63ce2493ae","slug":"uproar-over-the-death-of-a-newborn-during-childbirth-muzaffarnagar-news-mrt491555075","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर के मदीना चौक स्थित नर्सिंगहोम में प्रसव के दौरान नवजात की मौत होने से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर सीएमओ ने कार्रवाई करते हुए नर्सिंगहोम को सील कर संचालक को कागजात दिखाने के लिए एक दिन का समय दिया है।
शहर के लोहिया बाजार निवासी अंजलि कश्यप को परिजनों ने बुधवार रात मदीना चौक स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। आरोप है कि रात में महिला का प्रसव हुआ, जिसमें प्रसव कराने वाले डॉक्टर्स ने लापरवाही बरती, जिससे प्रसव के कुछ देर बाद ही नवजात शिशु की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पीड़ित परिजन सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा के पास जा पहुंचे और नर्सिंगहोम के डॉक्टर्स की लापरवाही से नवजात की मौत होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई।
सीएमओ ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर टीम को स्काई नर्सिंगहोम भेजा गया, जहां संचालक डॉक्टर ने खुद को आयुर्वेद डॉक्टर बताया। संचालक नर्सिंग होम चलाने की विभागीय अनुमति जांच टीम के समक्ष पेश नहीं कर पाया, जिसके चलते फिलहाल नर्सिंगहोम को सील कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि नर्सिंग होम संचालक को अपने कागजात पेश करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है। यदि वैध कागजात पेश नहीं किए जाते तो आरोपी डॉक्टर व नर्सिंगहोम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई।