फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over stopping woman's body from being taken in Charthaval

चरथावल में महिला के शव को ले जाने से रोकने पर हंगामा

Tue, 28 Sep 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar over stopping woman's body from being taken in Charthaval
चरथावल में थानाभवन मार्ग पर भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा किया चक्का जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल में महिला के शव को ले जाने से रोकने पर हंगामा
विज्ञापन

चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चरथावल में थानाभवन मार्ग पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। जाम के दौरान महिला के शव को श्मशान घाट ले जाते समय रोकने पर भाकियू के दो गुटों में कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई। एक युवक को दरांती लाने पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूर्व तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा के हस्तक्षेप के बाद में उसे छोड़ा गया। थाना प्रभारी एमपी सिंह और कुशलवीर के बीच झड़प हुई।
सोमवार को चरथावल में नहर के समीप किसानों ने चक्का जाम किया। जाम स्थल से पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख रणवीर सिंह की माता के शव को भी अंत्येष्टि के लिए नहीं जाने देने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। किसानों के दो गुट भिड़ गए। पीड़ित परिजनों ने वाया महाबलीपुर होकर पैतृक गांव दूधली शव ले जाने को मजबूर हुए। इस घटना पर विकास शर्मा ने उनके आवास पर जाकर खेद जताया। इस दौरान दो स्कूल बसों के भी जाम में फंसने से बच्चों को काफी दिक्कतें र्हुइं। दो बसों में करीब 70 बच्चे सवार थे। गर्मी के कारण जाम में फंसे बच्चे बिलबिला उठे। इस मौके पर सीलू त्यागी, पूर्व चेयरमैन के पति इस्लामुद्ीन त्यागी, ब्रजपाल शर्मा, विकास रोनी हरजीपुर, कुशलवीर सिंह कसौली, कुलदीप त्यागी न्यामू, सरफराज त्यागी, तांजीम त्यागी, नंद किशोर, दीपक भारद्वाज, अकरम त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रोहाना टोल पर छात्रों की बस को नहीं निकलने दिया
रोहाना। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर सुबह आठ बजे पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने बीच सड़क धरने पर बैठकर जाम लगा दिया। चिलचिलाती धूप में जारी धरना शाम चार बजे तक जारी रहा, जिससे हाईवे पर पहुंचे वाहनों में सवार मुसाफिर परेशान रहे। इस दौरान सहारनपुर से मेरठ परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कूल बस को भी नहीं निकलने दिया गया। बाद में एसडीएम सदर दीपक कुमार और सीओ सिटी कुलदीप सिंह को ज्ञापन देकर धरना खत्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed