फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over farmers' police station

भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव, हंगामा

Mon, 16 Mar 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Uproar over farmers' police station
भाकियू ने थाने का किया घेराव, हंगामा
विज्ञापन

छपार। भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने रविवार को छपार थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पुलिस पर पिछले नवंबर माह में विदेश में रह रहे दो युवकों के साथ ही दो वयोवृद्ध लोगों को भी मुचलका पाबंद करने का आरोप लगाया गया। थाना प्रभारी ने मामले का निस्तारण का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत किया।

भाकियू के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि नवंबर 2019 में पुलिस ने गांव खोजा नंगला के 20 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की थी। कोर्ट से अब सभी ग्रामीणों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिसके बाद गांव निवासी दो युवकों समद व फैसल के साथ ही पूर्व प्रधान खुर्शेद अहमद व मुस्तफा के खिलाफ भी मुचलका पाबंद की कार्रवाई किए जाने की जानकारी मिली। भाकियू कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन दो युवकों समद व फैसल को मुचलका पाबंद किया गया, वे काफी समय से सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहे हैं। वहीं, पूर्व प्रधान खुर्शेद व मुस्तफा की उम्र करीब 80 वर्ष है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाना पुलिस पर मनमाने तरीके से उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने कार्यकर्ताओं की बात सुनकर इस मामले का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। प्रदर्शनकारियों में फरमान, बाबर प्रधान, बबलू त्यागी, मुकीम, जोनी त्यागी, सुहेल, साजिद, आशू पंडित, शकूर व सोनू आदि भाकियू कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed