फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over demand for action against ration dealer

राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा

Wed, 27 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar over demand for action against ration dealer
राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, शाहपुर। गांव कसेरवा के ग्रामीणों ने कालाबाजारी के राशन से लदा तांगा पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। जिला पूर्ति विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के गांव कसेरवा के ग्रामीणों ने मंगलवार से गांव के राशन डीलर की दुकान से राशन के चावल से भरकर गांव से बाहर जा रहे तांगे को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उक्त चावल कालाबाजारी किए जाने का आरोप लगाते हुए राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उक्त तांगा पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह थाने पहुंचे और तांगा चालक से राशन के चावल के संबंध में पूछताछ की। इसमें तांगे में लदा चावल गांव के एक दुकानदार के यहां से लाए जाने की जानकारी मिली, जिसके बाद पूर्ति निरीक्षक गांव के सभी चार राशन डीलरों के यहां स्टॉक की जांच करने में जुट गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के राशन डीलर कार्ड धारकों को यूनिट के अनुसार राशन न देकर कम तौलकर देते हैं। इसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के सभी चार राशन डीलरों के यहां स्टॉक की जांच की जा रही है। जिस किसी के स्टॉक में गड़बड़ी मिलेगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed