फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over death of worker in paper mill

पेपर मिल में श्रमिक की मौत पर हंगामा

Mon, 25 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of worker in paper mill
पेपर मिल कर्मी की मौत के बाद पेपर मिल में धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर/भोपा। शहर के भोपा रोड स्थित पेपर मिल में शनिवार रात काम करते हुए गांव बरूकी निवासी श्रमिक की जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने पेपर मिल में आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। तीन घंटे बाद दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव बरूकी निवासी अनुज (25) भोपा रोड स्थित एक पेपर मिल में मजदूरी करता था। शनिवार देर रात पेपर मिल में काम करते समय वह गत्ता उठा रही जेसीबी मशीन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन व ग्रामीण रविवार सुबह पेपर मिल जा पहुंचे और मिल प्रबंधन की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गुस्साए ग्रामीण मिल परिसर में ही धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची। बाद में मिल प्रबंधन व ग्रामीणों के बीच हुई वार्ता में दस लाख की आर्थिक सहायता और युवक की पत्नी को पेंशन दिए जाने की मांग मानने पर ग्रामीण शांत हुए और धरना खत्म किया। इस दौरान ग्राम बरूकी प्रधान लोकेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान जगपाल सिंह, आनंदपाल सिंह, जोगिंदर कुमार, संजय, अरविंद, अमित, राजू, जमील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दो साल पूर्व भाई की भी हो चुकी है मौत
भोपा। पेपर मिल में जेसीबी की चपेट में आकर जान गंवाने वाले गांव बरूकी निवासी अनुज के भाई सचिन की भी करीब दो साल पूर्व खतौली क्षेत्र में हुए हादसे में मौत हो चुकी है। दो साल के भीतर परिवार के दो युवकों की मौत होने से परिवार पूरी तरह से टूट गया है। अनुज की करीब दो साल पूर्व ही शादी हुई थी, जिसके परिवार में पत्नी अनीता और दस माह की बेटी प्रियांशी है। वहीं, मां केशो देवी व भाइयों शिवकुमार व अरुण का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed