फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar over animal remains found outside shrine

धर्मस्थल के बाहर पशु अवशेष मिलने पर हंगामा

Fri, 23 Jul 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Uproar over animal remains found outside shrine
धर्मस्थल के बाहर पशु अवशेष मिलने पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित डॉ. सुरेश वाली गली में एक धर्मस्थल के बाहर पशु अवशेष मिलने पर हंगामा हो गया। गुस्साए लोगों ने इसे माहौल खराब करने वाला कृत्य बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भी मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने अवशेष हटवाते हुए लोगों को शांत किया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित डॉ. सुरेश वाली गली में मौजूद धर्मस्थल के बाहर बृहस्पतिवार सुबह पशुओं के अवशेष पड़े मिले। धर्मस्थल के बाहर पशु अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने इसे असामाजिक तत्वों का माहौल खराब करने वाला कृत्य बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर शिवसेना के जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा किया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पशु अवशेषों को वहां से हटवाया। अफसरों ने आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। इस दौरान शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख भूपेश त्यागी, राहुल पांडे, कपिल कश्यप, शुभम वाल्मीकि, सौरभ राजपूत, सतीश वर्मा, मनीष बालियान, पवन रस्तोगी, अमित राजपूत और साकेत कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed