फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar for vaccination at Khatauli PHC

पीएचसी पर वैक्सीनेशन को लेकर हंगामा

Mon, 28 Jun 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uproar for vaccination at Khatauli PHC
पीएचसी पर वैक्सीनेशन के लिए हंगामा
विज्ञापन

खतौली। बुढ़ाना रोड स्थित पीएचसी पर वैक्सीन की डोज खत्म होने से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। पीएचसी पर वैक्सीन की केवल एक सौ डोज उपलब्ध थी, जबकि वैक्सीन लगवाने के लिए सौ से भी कहीं अधिक लोग पीएचसी जा पहुंचे। हंगामे के बाद मुख्यालय से वैक्सीन मंगाकर अन्य लोगों को भी टीके लगाए गए।

कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने को लेकर उत्साहित लोगों ने सोमवार दोपहर बुढ़ाना रोड स्थित पीएचसी पर वैक्सीन खत्म होने पर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि घंटों लाइन में लगे रहकर जब उनका नंबर आया, तभी पीएचसी पर डॉक्टरों ने वैक्सीन खत्म होने की बात कहकर टीके लगाने बंद कर दिए। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर ने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। इस दौरान पीएचसी पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए सोमवार को पीएचसी पर एक सौ डोज आई थी, लेकिन वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। डोज खत्म होने की जानकारी देते हुए उन्हें कुछ देर रुकने के लिए कहा गया, तो लोग हंगामा करने लगे। इस पर उन्हें समझाबुझाकर शांत करते हुए जिला मुख्यालय से फिर वैक्सीन मंगवाकर सभी लोगों को टीके लगाए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र का कहना है कि वैक्सीनेशन की डोज समाप्त होने पर जिला मुख्यालय से दोबारा वैक्सीन आने में समय लगा था। दो बजे वैक्सीन आने के बाद फिर से बूथ शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed