फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar board meeting took place in eight minutes, 27 proposals passed

Muzaffarnagar News: आठ मिनट में हुई हंगामेदार बोर्ड बैठक, 27 प्रस्ताव पास

Sat, 16 Mar 2024 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 06:16 PM IST
विज्ञापन
Uproar board meeting took place in eight minutes, 27 proposals passed
-नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासदों ने किया हंगामा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासदों के हंगामे के साथ ही एजेंडे में शामिल सभी 27 प्रस्ताव पास किए गए। बार्ड बैठक में 22 सभासदों ने भाग लिया, जबकि तीन सभासद गैर हाजिर रहे। बैठक की कार्रवाई मात्र आठ मिनट में पूरी कर ली गई। सभी प्रस्ताव के विरोध में 9 सभासद रहे, 13 सभासदों ने प्रस्तावों को पास करने में अपनी सहमति दी। सभी प्रस्ताव पास कर दिए गए।
पालिका बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन शाहनवाज अली ने की। बोर्ड बैठक निर्धारित समय से 22 मिनट देरी से शुरू हुई। अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने प्रस्ताव पढ़ना शुरू किया। वह पांच ही प्रस्ताव पढ़ पाए थे कि उन्हें चेयरमैन ने रोककर कहा कि सभी सभासदों के पास एजेंडे की कॉपी है, जिसको प्रस्ताव का विरोध हो वह दर्ज कराए। इसमें 9 सभासदों मनीषा, संतोष, विकास कौशिक, असद खान, प्राची वर्मा, अमित त्यागी, पुष्पा रानी, अजय भुर्जी, सौरभ जैन ने अपना विरोध जताया। ईओ ने बताया कि सभी प्रस्ताव पास किए गए हैं, जबकि कुछ सभासदों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले नाराज सभासद
नाराज सभासदों का कहना था कि एजेंडे में आय-व्यय बजट 2024 व 2025 में कुछ नहीं दर्शाया गया था। अन्य प्रस्ताव में भी अनुमानित लागत नहीं लिखी गई थी, जिसका उन्होंने विरोध किया है। इसकी शिकायत तहसील दिवस में भी दर्ज कराई गई है। उच्चाधिकारियों से मिल कर शिकायत की जाएगी।
------------------------------------------------------
पुलिस बल किया गया था तैनात
बोर्ड बैठक में हंगामा होने को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया था। बोर्ड बैठक के बाद सभासद प्रोसिडिंग रजिस्टर में अपना विरोध दर्ज कराने, इसकी कॉपी लेने को लेकर हंगामा करते रहे। कर्मचारियों द्वारा प्रोसिडिंग बुक उठाकर ले जाने का विरोध कर हंगामा किया। नाराज सभासद ईओ को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बैठक शुरू होने से पूर्व मतदान को लेकर ईओ ने शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed