{"_id":"60e351ee8ebc3e91071e3015","slug":"uproar-at-the-power-station-against-the-power-cut-muzaffarnagar-news-mrt546036785","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के विरोध में बिजलीघर पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के विरोध में बिजलीघर पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती के विरोध में बिजलीघर पर हंगामा
पुरकाजी। कई दिन से लगातार हो रही कई-कई घंटे की बिजली कटौती के खिलाफ सोमवार रात कस्बेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर पंचायत के चेयरमैन के नेतृत्व में कस्बे के लोग व भाकियू कार्यकर्ता पुरकाजी बिजलीघर पर धरना देकर बैठ गए। जेई उन्हें समझाने पहुंचे तो बंधक बनाकर बैठा लिया गया।
कस्बे में कई दिन से भीषण गर्मी के बावजूद कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से सोमवार रात आखिरकार लोगों का धैर्य जवाब दे गया । नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता व कस्बे के लोग पुरकाजी बिजलीघर पहुंचे और बिजली अव्यवस्था के खिलाफ धरने पर बैठ गए। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर के जेई बिना रिश्वत लिए नया बिजली कनेक्शन नहीं देने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाए। इस पर जेई उनसे वार्ता करने पहुंचे तो गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने उन्हें बंधक बनाकर अपने बीच धरनास्थल पर ही बैठा लिया। देर रात तक बिजलीघर पर धरना जारी था। इस दौरान भाकियू के ब्लॉक पुरकाजी अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, हाफिज मोहसिन, मौहम्मद सुलेमान, तौसीफ फारूकी, अकील खान, राजा वाल्मीकि, पवन कटारिया, शहजाद फरीदी, नदीम त्यागी, आशु कुरैशी, शाहनवाज खान, नदीम कुरैशी और शराफत अल्वी समेत बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।