फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uproar at the power house due to the death of a contract worker

करंट से संविदाकर्मी की मौत से बिजलीघर पर हंगामा

Sat, 07 Nov 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Uproar at the power house due to the death of a contract worker
कूकड़ा बिजलीघर पर हंगामा कर रही भीड को शांत करते सिटी मजिस्ट्रेट। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
करंट से संविदाकर्मी की मौत से बिजलीघर पर हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव कूकड़ा में शटडाउन लेकर लाइन ठीक कर रहे संविदाकर्मी की एचटी लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से मौत हो गई। गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही से मौत का आरोप लगाते हुए बिजलीघर पर घंटों हंगामा किया। पीड़ित पत्नी को पांच लाख रुपये व बेटे को संविदाकर्मी की नौकरी दिए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जटनंगला निवासी किरणपाल (48) विद्युत निगम में संविदा कर्मी था। बृहस्पतिवार रात नवीन मंडी क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से खंभे से तार टूट गए थे। सूचना पर किरण पाल कूकड़ा स्थित बिजलीघर से शटडाउन लेकर लाइन ठीक करने गया। खंभे पर चढ़कर काम करते हुए किरणपाल अचानक ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव जटनंगला से बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन कूकड़ा स्थित बिजलीघर पर जा पहुंचे और विभागीय लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग की। वहीं, विद्युत निगम के कर्मचारियों ने भी पीड़ित परिजनों की मदद की मांग को लेकर काम बंद कर दिया। कई घंटों हंगामा हुआ। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह व सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक्सईएन ओपी मिश्रा व जेई राजेश कुमार को भी मौके पर बुलाया गया। उन्होंने किरणपाल की पत्नी बबीता को पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। इसके साथ ही बेटे शुभम को भी विभाग में बतौर संविदाकर्मी नौकरी दिए जाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया गया। एसएसआई मंडी संजय कुमार ने बताया कि समझौता होने के कारण किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed